सिवनी में बिना अनुमति आंदोलन करने पर 15 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
सिवनी
जिले के नगर में भारत मुक्ति मोर्चा और बहुजन क्रांति मोर्चा के सदस्यों द्वारा जिला सिवनी के अंबेडकर चौक में बिना प्रशासनिक अनुमति के जेल भरो आंदोलन किया गया। आंदोलन की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार कर तहसील कार्यालय सिवनी में प्रस्तुत किया।

प्रशासन के अनुसार, बिना अनुमति सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शन करने से कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी, जिसके चलते धारा 170 BPMPS के अंतर्गत सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अनावेदकगणः –
- के. एस. उइके पिता सोहन लाल उइके उम्र 42 साल निवासी थाना कुरई जिला सिवनी
- सी.पी. ढोके पिता उदम ढोके उम्र 40 साल निवासी छिड़िया पलारी थाना डूण्डासिवनी
- हीरालाल पिता खेमसिंह सनोड़िया उम्र 36 साल निवासी लखनादौन
- योगेन्द्र योगी पिता श्री पी.सी. गुर्देकर उम्र 49 साल निवासी सिवनी
- बिसन लाल पिता पदमलाल उइके उम्र 60 साल निवासी बीसापुर थाना कुरई
- मनोज सूर्यवंशी पिता सुदामा सूर्यवंशी उम्र 32 साल निवासी गोपालगंज थाना लखनवाड़ा
- बी.आर. बाघमारे पिता हीरालाल बाघमारे उम्र 53 साल निवासी बालाजी नगर सिवनी
- शिवनंदन डहेरिया पिता आशाराम डहेरिया उम्र 51 साल निवासी विशाल कालोनी सिवनी
- नारायण प्रसाद पिता देवीसिंह बोपचे उम्र 50 साल निवासी जनता नगर डूण्डासिवनी
- उमेश हरकने पिता मोहनदास हरकने उम्र 37 साल निवासी पतरई थाना कुरई
- दशरथ डहेरिया पिता सेवकराम डहेरिया उम्र 50 साल निवासी विजय नगर सिमरिया
- अशोक डहेरिया पिता कोमल प्रसाद डहेरिया उम्र 36 साल निवासी मानेगांव
- सीताराम तुमराम पिता मंगलसिंह उम्र 50 साल निवासी चक्की खमरिया थाना कुरई
- भारतलाल गेड़ाम पिता तिलकचंद उम्र 63 साल निवासी ग्राम बुढ़ेना थाना बरघाट
- श्यामदास चौधरी पिता त्रिलोकचंद चौधरी उम्र 48 साल निवासी चूना भट्टी सिवनी