श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जिला कार्यकारिणी घोषित
सिवनी
श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जिला कार्यकारिणी का गठन रविवार को नगर के बाहुबली होटल में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. संतोष ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया गया। इस अवसर पर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष शरद दुबे ने पत्रकारों के साथ विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से कार्यकारिणी की घोषणा की।

जिले की कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष के रूप में संजय अग्रवाल, सानू पाशा, सतीश शर्मा और महेंद्र ‘शेरू’ बघेल को जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन मंत्री का दायित्व डॉ. संतोष ठाकुर को दिया गया, जबकि कोषाध्यक्ष के पद पर संदीप ठाकुर चुने गए। जिला सचिव के पद पर विनोद सोनी और राधेश्याम सनोड़िया को मनोनीत किया गया।
मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी लोकेश उपाध्याय और गोपाल चौरसिया को दी गई है। सांस्कृतिक सचिव के पद पर संजय जैन संजू और महेंद्र सनोड़िया, जबकि सभापति के पद पर रवि सनोड़िया और विनोद दुबे नियुक्त हुए हैं।
महामंत्री पद का दायित्व हिमांशु कौशल, राजू तिवारी और राकेश मालवीय को सौंपा गया। इसके साथ ही प्रचार अधिकारी के रूप में मोनू राकेशिया, चेतन गांधी और अजय राय की नियुक्ति हुई। वहीं विशेष सलाहकार पद पर अय्यूब कुरैशी, योगेश सूर्यवंशी, अनिल डंभारे, आदिल खान और अफरोज खान को स्थान दिया गया है।
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।।