शरद दुबे बने राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद सिवनी के जिला अध्यक्ष

सिवनी

जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं हरी भूमि समाचार पत्र के जिला कार्यालय प्रमुख शरद दुबे को राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद का सिवनी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह जिम्मेदारी उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी और राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत बाजपेयी की अनुमति, प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे, प्रदेश मुख्य महासचिव विलोक पाठक एवं प्रदेश संगठन महासचिव अनुरोध पटेरिया की सहमति तथा जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा पर दी गई। नियुक्ति आदेश जबलपुर संभागीय अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर शर्मा ने जारी किया।

शरद दुबे की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। वे शीघ्र ही जिला महासचिव, कार्यकारिणी तथा तहसील अध्यक्षों की घोषणा भी पदाधिकारियों की सहमति से करेंगे।

नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत बाजपेयी, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव रजत गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव देवशंकर अवस्थी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनीश तिवारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता गंगाचरण मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे, प्रदेश संगठन महासचिव अनुरोध पटेरिया, प्रवक्ता उमेश शुक्ला, जबलपुर संभागीय अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शरद दुबे को बधाई दी।

पदाधिकारियों ने आशा जताई कि शरद दुबे के नेतृत्व में सिवनी जिला ही नहीं, बल्कि पूरे जबलपुर संभाग में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *