मुख्य नगर पालिका के नए CMO प्रभारी विशाल सिंह मस्कोले होंगे


सिवनी

मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विशाल सिंह मस्कोले होंगे सिवनी नगर पालिका के नए CMO अधिकारी ।

मध्य प्रदेश शासन के नगरी निकाय एवं आवास विकास द्वारा जारी आदेश पत्र के अनुसार विशाल सिंह मस्कोले को सिवनी नगर पालिका परिषद का प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार  यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक के लिए की गई है।

जारी आदेश के अनुसार राज्य शासन एतद्-द्वारा  विशाल सिंह मस्कोले, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद् चित्रकूट जिला सतना को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद सिवनी जिला सिवनी पदस्थ करता है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *