श्रीराम जन्मोत्सव पर राम मंदिर से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजेगा सिवनी नगर
सिवनी
सिवनी नगर में श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव श्रीराम मंदिर में मनाया जाएगा। नगर के हृदय स्थल गांधी चौक स्थित श्रीराम मंदिर मैं प्रातः से ही पूजा अर्चन किया जा रहा है दोपहर 12 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव विधिवत रूप से मनाया जाएगा।

श्री रामनवमी के पावन अवसर पर दोपहर 3 बजे से एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया है, जो श्रीराम मंदिर गांधी चौक से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर पुनः गांधी चौक स्थित शुक्रवारी श्री राम मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा के दौरान भक्तों के द्वारा जय श्रीराम के नारों से पूरा नगर गुंजायमान रहेगा।
विशाल शोभायात्रा में आकर्षक झांकियाँ, भजन मंडलियाँ एवं राम भक्तों का जनसैलाब विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। कुशल शोभा यात्रा के कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद वितरण किया जाएगा, जिससे समस्त श्रद्धालु लाभान्वित होंगे।
ज्ञात हो कि 2 तारीख से ही रात्रि 8:00 बजे से श्री राम दरबार में सुमधुर भजन, स्तुति एवं सामूहिक महाआरती का आयोजन किया जा रहा है, आयोजन समिति के द्वारा नगर वासियों से अधिक संख्या में श्री राम जन्मोत्सव वी विशाल शोभायात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की गई ।