हिंदू नव वर्ष की एक ही निकलेगी भव्य रैली

दिनेश राय मुनमुन ने हस्तक्षेप से बना  तीसरा विकल्प

सिवनी

हिंदू नव वर्ष की रैली नगर में हमेशा से परंपरागत तरीके से निकलती आ रही है सालों से यह रैली बड़े मिशन स्कूल ग्राउंड से निकलकर नगर में भ्रमण करती आ रही है परंतु इस वर्ष नगर में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर निकलने वाली रैली को लेकर कुछ समय से ही विवाद की स्थिति बनी हुई थी।

नगर में दो अलग-अलग रैलियों की चर्चा से माहौल गर्मा गया था, जिससे शहर के सामाजिक सौहार्द पर भी असर पड़ने की आशंका थी। लेकिन शनिवार के दिन रेस्ट हाउस में सिवनी विधयक दिनेश राय मुनमुन ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनके साथ बैठक कर चर्चा की। दोनों ही पक्षों से चर्चा कर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने बीच का रास्ता निकालते हुए एक ही सामूहिक रैली निकालने का निर्णय लिया, जिससे मामला शांत हो गया।

एक नई जगह से होगी रैली की शुरुआत

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिंदू नव वर्ष पर भव्य रैली निकालने की योजना बनाई गई थी, लेकिन दो रैलियों को लेकर नगर में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। इसको लेकर दोनों पक्षों लगातार बैठकों और चर्चाओं का दौर चला। सोशल मीडिया में भी लगातार पोस्ट डाली जा रही थी लेकिन विधायक दिनेश राय मुनमुन ने हस्तक्षेप करते हुए तीसरा विकल्प सुझाया गया और यह तय किया कि सिवनी में सिर्फ एक ही रैली निकलेगी और इसकी शुरुआत एक नई जगह से होगी।

हिंदू विरोधी मानसिकता वाला भाजपा नेता

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक भाजपा का वरिष्ठ नेता जिसे हिंदू विरोधी मानसिकता वाला बताया जा रहा है,वह इस रैली के विकल्प को लेकर सहमत नहीं था। यह भाजपा नेता हिंदू विरोधी हैं, जिन्हें हिंदू त्योहारों से परहेज रहता है। ना तो वे तिलक लगाते हैं और ना ही प्रसाद ग्रहण करते हैं। शायद इसी कारण वे एक रैली के आयोजन से असहज महसूस कर रहे थे और नाराज होकर बैठक छोड़कर चले गए। लेकिन सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अपनी सूझबूझ और नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए सभी पक्षों को एक मंच पर लाकर विवाद खत्म कर दिया।

शहर में हिन्दू एकता का संदेश

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के इस फैसले से सिवनी के नगर के युवाओं में खुशी का माहौल है। हिंदू नव वर्ष की इस भव्य रैली में पूरे जिले के लोग एक साथ शामिल होकर धार्मिक एकता और भाईचारे का संदेश देंगे। नगर के युवा हिन्दू नव वर्ष रैली की तैयारी करने में जुट गया हैं, जल्द ही नया स्थान का चयन कर लिया जायेगा और प्रशासन भी इस आयोजन को लेकर सतर्क है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो ओर रैली का कार्यक्रम का सफल आयोजन पूर्ण हो सके।

दिनेश राय मुनमुन ने दो रैलियों के तनावपूर्ण माहौल को शांत कर नायक की छवि बनाई है वह सिर्फ एक जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाले एक सशक्त नेता भी हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *