गणतंत्र दिवस पर मिशन बालक उ मा विद्यालय को एन.सी.सी. मे मिला प्रथम पुरुस्कार
सिवनी
एन.सी.सी. का लक्ष्य युवाओं में चरित्रनिर्माण, कामरेडशिप, अनुशासन, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण, साहस की भावना तथा स्वयं सेवा के आदर्शों को विकसित करना है। इसके अलावा इसका उद्देश्य जीवन के सभी क्षेत्रों में नेतृत्व गुणों के साथ संगठित, प्रशिक्षित और प्रेरित युवाओं का एक पूल बनाना है, जो राष्ट्र की सेवा करेंगे चाहे वे किसी भी कैरियर का चयन करें।

राष्ट्रीय कैडेट कोर युवा भारतीयों को सशस्त्र बलों में शामिल एवं प्रेरित करने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। उक्तशय के उदगार शाला प्राचार्य रॉबिन मसीह द्वारा 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मिशन बालक उ मा विद्यालय की एन.सी.सी. इकाई ने अनार्म्स प्लाटून मे प्रथम स्थान अर्जित किया है को बधाई सन्देश देते हुए व्यक्त किये गए। उन्होंने कहा की इस उपलब्धि को प्राप्त करने के लिए लगातार हमारे एन.सी.सी. केडेट्स व एनसीसी अधिकारी द्वारा परिश्रम कर पसीना बहाया गया है जिसका फल हमारे सामने प्रथम पुरुस्कार के रूप मे है एन.सी.सी.अधिकारी लक्ष्मण पटले द्वारा निरंतर इन केडेट्स को पुरी लगनशीलता और ईमानदारी के साथ अपना मार्गदर्शन प्रदान करते है जिसका हम आभार प्रकट करते है, इस उपलब्धि से सभी केडर्स और स्टॉफ मे हर्ष का माहौल है निश्चित ही इस उपलब्धि के हकदार मार्गदर्शी एन सी सी अधिकारी श्री लक्ष्मण पटले एवं समस्त एन.सी.सी. केडेट्स हैँ इस प्लाटून की कमांडिंग, कमांडर शिखा राहंगडाले ने की और 24 एम.पी. बटालियन छिंदवाड़ा से बेस्ट केडेट्स के लिए वैष्णवी श्रीवास को प्रशस्ति प्रमाण पत्र से पुरुस्कृत किया गया।।