श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला इकाई सहित ब्लाक अध्यक्षों की घोषणा
सिवनी
श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रांताध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया जी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष मनीष जैन की अनुशंसा से प्रदेश कार्यकारी महासचिव सत्यनारायण वैष्णव द्वारा श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई सिवनी की नव गठित कार्यकारिणी 2025 की विधिवत घोषणा के साथ ही जिले के 7 ब्लॉक अध्यक्षों की भी घोषणा की कर दी गई है। श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला कार्यकारिणी में सर्वप्रथम साथी मनीष जैन जिलाध्यक्ष, मनोज मर्दन त्रिवेदी कार्यकारी अध्यक्ष (शहर), कन्हैया प्रजापति कार्यकारी अध्यक्ष (ग्रामीण), साथी रामदास ठाकुर, साथी संजीत बघेल, साथी दीवान आजम अली, साथी सुभाष चंदौरे, साथी द्वारका श्रीवास्तव, साथी सुधीर पांडे, साथी बिलाल अंसारी, साथी राजेन्द्र डहेरिया, साथी राजेश जैन उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं वहीं साथी नन्दन श्रीवात्री को महासचिव बनाया गया है इसके साथ ही साथी आगा खान, जितेन्द्र नामदेव, हरिओम सोनी, नरेश यादव को सचिव के पद पर नियुक्त किया है, साथी सत्यांश भट्ट को कोषाध्यक्ष, साथी राजदीप राहंगडाले, साथी दिलीप यादव, एवं साथी संतोष नामदेव को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
वहीं श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला कार्यकारिणी सदस्यों में साथी डाल सिंह राकेश, साथी देवराज डहेरिया, शाहिद खान, तोप सिंह पटले, जयकुमार डहेरिया, विनोद कुमार यादव, अशोक शांडिल्य, साथी आनंद चिंटू कौशल शामिल हैं।
इसी तरह श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लाक अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी गई है जिसमें बरघाट ब्लाक अध्यक्ष साथी नरेश सिंह राजपूत (दैनिक हरि भूमिं), कुरई ब्लाक अध्यक्ष साथी देवेंद्र दीक्षित( दैनिक सुदूर संदेश), छपारा ब्लाक अध्यक्ष साथी रफीक खान (देशबंधु), घंसौर ब्लाक अध्यक्ष साथी गणेश राजपूत (सामर्थ सहारा भोपाल), केवलारी ब्लाक अध्यक्ष रफीक खान ( IND24 ), लखनादौन ब्लाक अध्यक्ष साथी शिव दयाल यादव (दैनिक दालसागर), सिवनी ब्लाक अध्यक्ष के लिए साथी संजीव क्रीडिया (विस्तार न्यूज) को दायित्व सौंपते हुए सभी ब्लॉक अध्यक्षों से विश्वास के साथ उनके नेतृत्व में ब्लॉक इकाइयां पूरे जोश के साथ कार्य करने व सभी सदस्यों के लिए ही नहीं समूचे श्रमजीवी पत्रकार साथियों के मान सम्मान की रक्षा के लिए संघर्षरत रहने की अपेक्षा व्यक्त है। श्रमजीवी पत्रकार संघ की सभी नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बहुत बहुत बधाई शुभकामना। नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्षों से अपेक्षा है कि आगामी 15 दिवस में आप अपनी कार्यकारिणी बनाकर जिला ईकाई से अनुमोदन प्राप्त करें।