नगर पालिका अध्यक्ष रफीक खान रोड एक्सीडेंट में हुए घायल, सर में लगी गंम्भीर चोट
सिवनी
जिले के सिवनी नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान का सुकतरा में रात्रि 8:30 बजे के लगभग पीछे से तेज गति से आते हुए ट्रक के द्वारा कार को टक्कर मार दी गई जिसमें अध्यक्ष शफीक खान चोटिल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शफीक खान के सिर पर गंभीर चोट आई हैं जिस कारण अध्यक्ष को बार-बार चक्कर आ रहे डॉक्टर के अनुसार रिपोर्ट आने तक कुछ कहा नहीं जा सकता की चोट कितनी गंभीर है तब तक नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान को डॉक्टरों की निगरानी में सिवनी हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया गया है।
नगर पालिका अध्यक्ष शफीक ख़ान के घायल होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक और नगर पालिका के कर्मचारी अस्पताल पहुंच गए। शहर में भी इस हादसे को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।।