सिवनी

सिवनी कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांग्रेस उपाध्यक्ष और नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष संतोष नानू पंजवानी और सिवनी विधानसभा के प्रत्याशी रहे युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद पंजवानी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता व कांग्रेस से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो गए वही केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते के करीबी रमाकांत राजू राय भी कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए ।।

मध्य प्रदेश के प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव व प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बीडी शर्मा की मौजूदगी में संतोष नानू पंजवानी,आनंद पंजवानी व राजू राय ने भाजपा की सदस्यता ली । अभी तक प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामा था लेकिन सिवनी जिले का कोई बड़ा चेहरा भाजपा में शामिल नहीं हुआ था विधानसभा चुनाव में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन राय के खिलाफ आनंद पंजवानी ने चुनाव लड़ा था जिसमें आनंद पंजवानी ने 98337 मत प्राप्त किए थे इस चुनाव में आनंद पंजवानी ने मुनमुन राय के सामने मजबूती से चुनाव लड़ा था लेकिन विधानसभा चुनाव में आनंद को 18418 मतों से पराजय प्राप्त हुई थी सिवनी कांग्रेस के लिए है। संतोष नानू पंजवानी व आनंद पंजवानी के भाजपा में शामिल हो जाने से सिवनी कांग्रेस को बहुत बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा ।
क्यों है लोग कांग्रेस से आहट………
सिवनी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से गद्दारी के आरोप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजा बघेल को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया था। प्रदेश कांग्रेस के नवीन अध्यक्ष जीतू पटवारी बन जाने के बाद आनंद पंजवानी अपने समर्थकों के साथ जीतू पटवारी से मुलाकात की जहां उन्होंने साफ तौर पर यह कह दिया था कि गद्दार कि कांग्रेस में वापसी होगी तो मैं अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी को छोड़ दूंगा कहीं ना कहीं आज कांग्रेस को जो बड़ा झटका लगा है यह उसी का परिणाम तो नहीं है वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजा बघेल की कांग्रेस में वापसी के बाद से कांग्रेस के कई निष्ठावान व समर्पित कार्यकर्ता अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं वही आनंद पंजवानी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष नानू पंजवानी के समर्थक जो सैकड़ो की संख्या में जिले में है उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देने का मन बना लिया है।

31 मार्च को भाजपा में शामिल होंगे कई कांग्रेसी..

लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए 31 मार्च को मुख्यमंत्री मोहन यादव का मंदसौर आगमन होना है जहां लोकसभा प्रत्याशी फग्गनसिंह के पक्ष में प्रदेश के मुखिया मोहन यादव अपनी पार्टी भाजपा का प्रचार करेंगे और सिवनी की जनता को संबोधित करेंगे । बताया जा रहा है कि 31 मार्च के इस कार्यक्रम में सीएम के समक्ष आनंद पंजवानी के समर्थक सैकड़ो की संख्या में घंसौर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा के सदस्य ले सकते हैं ।
मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में आनंद पंजवानी व संतोष नानू पंजवानी की की सदस्यता मोहन यादव व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व्ही डी शर्मा की मौजूदगी में हुई वही सिवनी जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक दुबे, महामंत्री अजय डागोरिया भी उपस्थित रहे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published.