सिवनी

नेताजी सुभाष चंद्र बोस कन्या महाविद्यालय सिवनी में विज्ञान दिवस को मनाये जाने को लेकर विभाग प्रमुख डॉ.शेषराव नावंगे के मार्गदर्शन में विज्ञान संकाय के रूचिका यदु एवं अनिता कुल्हाड़े के मार्गदर्शन में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का अवलोकन करने के लिए प्राचार्य डॉ. अमिता पटेल ने छात्राओं की सराहना की।

विज्ञान से जुड़े अनेक सवालों को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पूजा साहू,प्राची सोनी, भारती खोब्रागढ़े, आराधना सोनी,मिसद अफसा,बदिता ठाकुर,सपना परते ने भाग लिया। विज्ञान को लेकर आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में पूनम सनोडिय़ा, आराधना ठाकुर, गीता मड़ावी, आरती गेड़ाम,संस्कृति नागेश एवं निबंध प्रतियोगिता में वैष्णवी सनोडिय़ा, पूनम सनोडिय़ा, आरती गेड़ाम, आरती नाथ,श्रुती यादव,सरोज बिसेन, आकांक्षा ठाकुर, पूजा साहू,संस्कृति बिसेन, आराधना सोनी,मुबस्सीर खान,आदिला खान,रीता मरावी, सुहानी सनोडिय़ा, सपना परते,प्रतीक्षा सोनी,अलसफा खान,मिसद अफसा शामिल हुई।।

उल्लेखनीय है कि इसी तारतम्य में आगामी दिनों में छात्राओं को मार्गदर्शन देने के लिए विज्ञान संकाय के विद को आमंत्रित किया जाना है। साथ ही विज्ञान दिवस मनाने को लेकर लोगों को प्रेरित करना। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *