सिवनी में भारत बंद का ऐलान, 31 दिसंबर को भाजपा कार्यालय का होगा घेराव
सिवनी
भारत बंद को जिले के अलग-अलग संगठनों का समर्थन प्राप्त कर भारत मुक्ति मोर्चा और संयुक्त मोर्चा सिवनी समेत अन्य संगठनों द्वारा 31 दिसंबर 2024 को भारत बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद का प्रमुख्य उद्देश्य ईवीएम धांधली, ओबीसी जाति आधारित जनगणना की मांग और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना है। जिसमें सभी अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े संगठन शामिल हैं।

भारत बंद के प्रमुख मुद्दे
ईवीएम मशीन से हो रही धांधली का विरोध है । देश के प्रमुख चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की पारदर्शिता समय समय पर सवाल उठाते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करना हैं।
ओबीसी जाति आधारित जनगणना भी एक मुख्य कारण है केंद्र सरकार द्वारा ओबीसी जनगणना न कराए जाना और उन्हें उनके जनसंख्या के अनुसार अनुसार सभी क्षेत्रों में हिस्सेदारी न देने की नीतियों का विरोध किया जाएगा।
भारत के केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ कथित अपमानजनक बयान का विरोध किया जाएगा।
प्रदर्शन और भाजपा कार्यालय का घेराव
भारत बंद के अंतर्गत सिवनी में अलग अलग स्थानों से रैलियां और विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। सभी प्रदर्शनकारी जिले के भाजपा कार्यालय का घेराव करेंगे। आयोजकों ने इसे संविधान के दायरे में रहकर पूर्ण शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने की अपील की है।
कथन
भारत मुक्ति मोर्चा और बहुजन क्रांति मोर्चा के नेताओं ने आईटीवी मिडिया को बताया कि यह भारत बंद भारत की जनता के ज्वलंत मुद्दों को उजागर करने और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने का जरिया है।।