व्यक्ति के पास स्वयं जाकर आग्रह कर भाजपा का सदस्य बना रहे सुजीत जैन ,

सिवनी

भाजपा के नवीन सदस्यता अभियान में सिवनी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष/प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुजीत जैन देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देशन में प्रतिदिन भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी के साथ व्यक्ति व्यक्ति के पास स्वयं जाकर भाजपा का सदस्य बना रहे हैं ।

सुजीत जैन ने अपने वक्त में कहा कि राष्ट्र हित के लिए राष्ट्र को विकसित भारत बनाने के लिए भारत विश्व का नेतृत्व करने के लिए तैयार है, समाज के अंतिम व्यक्ति को शिक्षा, स्वास्थ्य, मकान,रोजगार औऱ सम्मान के साथ जीवन जीने का संकल्प को पूरा करने वाली केंद्र एवं राज्य की भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार इन्ही वचनों को पूर्ण करते हुए आपके सहयोग और विश्वास के साथ सेवा कर रही हैं और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ राष्ट्र हित सर्वोपरि मानकर हर निर्णय ले रही हैं, हमें भारत को विकसित भारत बनने के लिए और अथक प्रयासों के साथ आपके साथ साथ विश्वास की आवयश्कता है
भाजपा के सदस्य बनने की इस प्रकिया में भाग लेकर भाजपा को संगठन को मजबूत करते हुए आप और हम राष्ट्र को भी सक्षम सशक्त बनाने का दृढ़ संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *