मंडला /नैनपुर –
भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा हर घर तिरंगा अभियान के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी के साथ कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में स्थापित महापुरुषों के स्मारक के आसपास स्वच्छता अभियान चला कर अनेक स्थानों में साफ सफाई की तथा महापुरुषों की मूर्तियों में माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन द्वारा के आव्हान पर मंडला जिले के सभी मंडलों में निरंतर हर घर तिरंगा एवं स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में आज मंडला नगर के बिझिया तिराहे स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल, वीरांगना रानी अवंती बाई वीरांगना रानी दुर्गावती, डॉ. अंबेडकर, शहीद उदय चंद सहित सभी महापुरुषों के स्मारकों मूर्तियों के आसपास साफ सफाई कर माल्यार्पण कर उनके पुण्य स्मरण किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा संदीप सिंह, नगर अध्यक्ष अनुराग चौरसिया पारस असरानी, राजेश पटेल, दिनेश चौधरी अजीत सिहानी, संजय गुप्ता नीरज कांड्रा नरेश सिंधिया सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
नगर में भी किया गया स्वच्छता अभियान
नैनपुर नगर भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर नगर में महापुरुषों के स्मृति स्थल में स्वच्छता कार्यक्रम रखा गया एवं महापुरुषों की प्रतिमा पं अटल बिहारी बाजपेई, शहीद स्मारक, डा बाबा साहेब आंबेडकर जी में माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ अंजनी तिवारी, मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक महामंत्री कुलदीप डोंगरे, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष जुगल किशोर बघेल, प्रदीप मिश्रा, स्वच्छता अभियान प्रभारी मुकेश पांडे ,देवेंद्र मिश्रा, महेंद्र सोनी,सुभाष सेन ,राजाराम शर्मा सुनील जांघेला ओमप्रकाश गेमनानी,वीरेंद्र राजपूत ,मनोज सोनवानी ,अनिल यादव, महिला मोर्चा महामंत्री पुष्पा डोंगरे, गणेश कोकड़िया सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।।