नगर में हुआ तिरंगा बाइक रैली का आयोजन
नैनपुर पुलिस ने नगर में निकाली तिरंगा बाइक रैली

नैनपुर – मुख्यमंत्री के निर्देश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला एवं ग्रामीण स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का अयोजन किया जा रहा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का अयोजन किया जा रहा है, इसी तारतम्य में आज नैनपुर पुलिस द्वारा तिरंगा बाइक रैली निकाली गई, रैली पुलिस थाने से शुरू हुई जो नगर भर का भ्रमण कर पुलिस थाने पर समाप्त हुई, इस तिरंगा यात्रा में SDOP नेहा पच्चीसीया, थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा सहित, थाने एवम चौकियों के भी अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।
यह आजादी का उत्सव हैं लम्बी गुलामी के बाद हमे स्वतंत्रता मिली है इसलिए सभी को आजादी का जश्न मनाना चाहिए सभी भारतवासी अपने अपने घरों मैं तिरंगा फहराए और आजादी का जश्न मनाए।