कलेक्टर संस्कृति जैन को भावुक विदाई, पालकी में बेटियों संग सवार होकर ली सिवनी से विदा
सिवनी
जिले से तबादला होने के बाद कलेक्टर संस्कृति जैन को ऐसा सम्मान मिला जिसने हर किसी का दिल छू लिया। विदाई समारोह के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने उन्हें अनोखे अंदाज़ में विदा किया।

कलेक्टर संस्कृति जैन को पालकी पर बैठाकर भावुक विदाई दी गई। इस खास पल को और भी यादगार बना दिया उनकी दोनों बेटियों ने, जो अपनी मां के साथ उसी पालकी में सवार थीं। जब पालकी रवाना हुई तो बैकग्राउंड में चल रहे गीत ने माहौल को और भी भावनात्मक बना दिया — हर किसी की आंखें नम थीं लेकिन दिल गर्व से भरा था।
संस्कृति जैन के सिवनी से भोपाल नगर निगम आयुक्त के रूप में तबादले के बाद यह दृश्य जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके कार्यकाल को सिवनी के लोग संवेदनशीलता, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए हमेशा याद रखेंगे।