बम्हनीबंजर
बम्हनी नगर में स्थित श्री शिव साईं मंदिर में शिव साईं महिला मंडल द्वारा श्रावण मास के पहले दिन सोमवार से रुद्राभिषेक कार्यक्रम शुरू हो गया। इस दौरान शिव साईं मंदिर परिसर में हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। यह कार्यक्रम सावन माह तक चलेगा।

पंडित डी के दुबे ने यहां सबसे पहले विधि विधान से मां गौरी, भगवान गणेश, नव ग्रह, सोढस मातृका पूजन करवाया। इसके बाद पार्थिव शिवलिंग का पूजन कराया गया।

साथ ही यहां भक्तों ने पार्थिव शिवलिंग बनाकर बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने ऊँ नमः शिवाय, हर-हर महादेव के मंत्रोच्चार के साथ जल, दूध, दही, शहद व पंचामृत से शिव जी का अभिषेक किया। बताया गया कि श्री शिव साईं सिद्धेश्वर मंदिर में 18 अगस्त को विशाल भंडारा किया जाना है। वहीं समिति ने भक्तगणो से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा मंदिर पहुंचकर रूद्राभिषेक कर पुण्यलाभ अर्जित करें।।