मण्डला – नगर परिषद बिछिया में किए गए करोड़ों रुपयों के घोटाले के विरोध में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन दिनांक – 26/07/24 को बिछिया – नगर परिषद भुआ – बिछिया में हुए करोड़ों रूपए के गबन घोटाले और भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने अब सड़क पर प्रदर्शन करने की तैयारी कर ली है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछिया के अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि नगर परिषद में अधिकारियो कर्मचारियों ने मिलकर करोड़ों रूपए की शासकीय राशि का सीधे गबन किया है और नगर परिषद क्षेत्र के नागरिकों के हको को लूटा है। इसे लेकर एफआईआर तो दर्ज कर ली गई है लेकिन सभी बिन्दुओ पर सही से जाँच नहीं हो रही है और दो कर्मचारी जो मुख्य आरोपी हैं वे अबतक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। इसलिए आम जनता के हित के लिए उनके अधिकारों के लिए कांग्रेस पार्टी अब सड़क पर आकर लड़ाई लड़ेगी जिसके लिए 26 जुलाई दिन शुक्रवार को बिछिया नगर मुख्यालय में जंगी प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी के द्वारा किया जायेगा। इस हेतु जिले से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एड. राकेश तिवारी जी, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा जी, निवास विधायक चैन सिंह वरकड़े जी एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्त्ता इस विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित होंगे।
कांग्रेस के समस्त मोर्चा संगठनों, सेक्टर अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, बीएलए, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी एवं कांग्रेस से कार्यकर्ताओं से उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की जाती है।

कार्यक्रम की जानकारी:

दिन – शुक्रवार
दिनांक – 26/07/24
समय – 12:00 बजे से
स्थान – ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय गांधी गेट के बाजू में किया जावेगा ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *