ग्वालियर 

घर बैठे मूवी रेटिंग के जरिए पैसे कमाने का लालच देकर एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट डॉक्टर की बेटी से जालसाजों ने 41 लाख रुपए अधिक ठग लिए है। ठगो ने अनजान नंबर से व्हाट्सएप ग्रुप पर ठगी की शिकार फरियादिया को जोड़ा था। जिस पर मैसेज आया कि घर बैठे 5000 रुपए रोज कमा सकते हैं। ठगी की शिकार हुई फरियादिया ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस से की। वहीं साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

       दरअसल शहर के महलगांव में निजी नर्सिंग होम के संचालक डॉ.देवेंद्र गुप्ता की बेटी दिशा गुप्ता को ऑनलाइन धोखेबाजों ने ठग लिया। ठगी की शिकार हुई फरियादी दिशा ग्रहिणी है। उनके व्हाट्सएप नंबर को किसी अज्ञात तक ने अनजान नंबर से एक ग्रुप पर जोड़ लिया था। जिसका उनको नहीं पता था। लेकिन थोड़े दिन में उनके पास मैसेज आने शुरू हो गए कि पार्ट टाइम जॉब करके घर बैठे 5 हजार रुपए रोज कमा सकते हैं। उसके बदले में उन्हें सिर्फ कुछ मूवीज की रेटिंग देने का काम करना होगा। पार्ट टाइम जॉब करने के लिए दिशा ने उनसे बातचीत की। जालसाजों ने उन्हें COIN दशक कंपनी का कर्मचारी बताकर जालसाजों ने कहा कि जितना पैसा लगाओगे उतना कमाओगे यह ऑफर देकर उनसे अलग-अलग टास्क के नाम पर पैसा लिया। धीरे-धीरे करके पूरे 41 लाख 49 हजारे 169 रुपए हड़प लिए। लेकिन उनके खाते में एक पैसा भी नहीं आया। 9 जून से 10 जुलाई के बीच 31 दिन में दिशा के साथ ठगी हुई। हर दिन अलग टास्क के नाम पर उनसे रकम ऐंठी जाती रही। जब पैसा वापस नहीं आया तब वह समझ गई कि फंस गई है। उन्होंने टास्क पूरे करने के बदले में पैसा मांगा तो ठगों ने पैसा लौटाने से मना कर दिया। ठगे जाने का अहसास होने पर उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत की। वही पुलिस ने अज्ञात ठगो के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *