सिवनी

दिन बुधवार को उत्तर मंडल सिवनी नगर कार्यसमिति की बैठक आहुत की गई ।  विगत 7 जुलाई प्रदेश में कार्यसमिति का आयोजन किया गया था जिस के परिचालन हेतु नगर मंडल में कार्यसमिति का आयोजन भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आलोक दुबे  के मार्गदर्शन और नगर अध्यक्ष संजय पप्पू सोनी के नेतृत्व में किया गया हैं। बुधवार 17 जुलाई को जिला भाजपा कार्यालय में नगर उत्तर मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई।

बैठक की शुरुआत अल्केश रजक , एवं आशीष मानाठाकुर  द्वारा संगठन गीत के साथ की गई।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व में संपन्न कार्यक्रम एवं आगामी कार्यक्रमों की प्रस्तावना नगर अध्यक्ष संजय पप्पू सोनी जी द्वारा कार्यकर्ताओं के सामने रखी गई।
मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे एवं पूर्व सांसद पूर्व विधायक श्रीमती नीता पटेरिया  द्वारा कार्यकर्ताओं को उद्बोधन दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संदेश को अल्केश रजक के द्वारा कार्यकर्ताओं के सामने वाचन किया गया।
मोदी जी के संदेश के समर्थन में भुनेश कुल्हाड़े जी ने समर्थन प्रस्ताव किया गया एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने भी अपने दोनों हाथ उठाकर मोदी जी के संदेश का समर्थन किया।
मंच का सकुशल संचालन नगर महामंत्री अनूप मिश्रा द्वारा किया गया।
बैठक के अंत में राष्ट्रगान नगर उपाध्यक्ष जय श्रीवास्तव जी एवं तेजस तिवारी के द्वारा गाकर बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।
बैठक के अंत में आभार प्रदर्शन असलम मिर्जा जी द्वारा किया गया ।
नगर अध्यक्ष संजय पप्पू सोनी के द्वारा नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज के नाम को पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज के नाम से संबोधित किया जाए ऐसा प्रस्ताव नगर अध्यक्ष संजय पप्पू सोनी  द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे  सिवनी विधायक  दिनेश राय मुनमुन, एवं बालाघाट सिवनी सांसद भारती पारधी जी के समक्ष रखने का प्रस्ताव रखा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *