जिला कार्यकारिणी सिवनी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न
सिवनी
आज मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा अध्यक्ष संदीप उइके ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि महेंद्र शर्मा प्रांताध्यक्ष की अध्यक्षता में होटल हर्ष सिवनी में जिला शाखा के नव नियुक्त पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ जिसमें शर्मा जी ने नवनियुक्त पदाधिकारी को पद एवं गोपनीता की शपथ दिलाई जिसमे तहसील एवं ब्लॉक से भारी संख्या में कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

उपस्थित कर्मचारियों द्वारा अपनी समस्याओं के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की शर्मा जी द्वारा शासन स्तर पर जिला सिवनी की मांगों को उठाने का आश्वास दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे अजय कुमार दुबे प्रदेश महामंत्री, मांगीलाल तमोली, कमलेश पटेल, दिनकर राव, सहदेव रजक, बैद्यनाथ अय्यर, सूरज नागेश्वर, नरेश मांगोरे, महेश जोहार, हरिशंकर नोरिया, संजय यादव, प्रशांत अर्जुन वार,घनश्याम यादव,लच्छी लाल टेकाम ,जितेंद्र उईके, हेमंत कुमरे ,कमलेश ठाकुर, रविंद्र बागडे, अनिल मरकाम ,नितिन रजक, गोरी मरकाम, उद्देश्य नाविक , सतीश राज सुरेश राठौर, मालती गज्जाम, विमला धुर्वे उपस्थित रहे ।।