सिवनी 22 जून 2024 –

नगर के बारापत्थर क्षेत्र स्थित बबरिया-मानेगांव तिराहे पर शनिवार की रात लगभग आठ बजे सड़क के किनारे लगा आम का पेड़ भरभराकर गिर गया।उस समय मार्ग से कोई राहगीर और न ही कोई वाहन वहां से गुजर रहा था नहीं तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। प्राप्त जानकारी के अनुसार बारापत्थर क्षेत्र स्थित एसपी बंगला से बबरिया तालाब व मानेगांव जाने वाले तिराहे मार्ग पर लगा आम का पेड़ मार्ग पर धराशाई होकर गिर गया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि पेड़ के गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों ने नगर पालिका अधिकारी व विद्युत वितरण केंद्र शहर के अधिकारी-कर्मचारियों को भी कई बार अवगत कराया था, कि पेड़ के निचले हिस्से के पास से वह खोखला हो गया है। किंतु किसी ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया। जिसका परिणाम यह हुआ कि शनिवार की रात को पेड़ धराशाही हो गया।

इसी प्रकार बारापत्थर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी समता नगर में बरसों पुराने आम के पेड़ लगे हुए हैं जो कभी भी धराशाई होकर गिर सकते हैं। क्योंकि पेड़ों के तने व टहनियां कमजोर हो गई हैं तथा यहां पर बिजली के नंगे तार पेड़ों से सटे हुए हैं। जिससे कभी भी शॉर्ट सर्किट से आग लग सकती है। हाउसिंग बोर्ड समता नगर के रहवासी हमेशा दहशत में रहते हैं। कोई गंभीर घटना ना हो इसके पूर्व ध्यान देने की आवश्यकता है।

रिपोर्ट -फ्रीलांसर जर्नलिस्ट जितेन्द्र सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *