मीडिया कर्मियों ने नगर विकास को लेकर रखे अपने विचार , भाजपा परिवेक्षक ने विचारों को घोषणा पत्र में शामिल करने की बात कही ..


सिवनी

भारतीय जनता पार्टी जीतने वाले प्रत्याशी को ही नगरीय निकाय चुनाव में अपना प्रत्याशी बनायेगी। साथ ही प्रत्याशी की छवि स्वच्छ हो, जो लोगों के बीच अपने कार्यो के कारण अपनी पहचान बनाये हो। ऐसे प्रत्याशी को ही हम इस बार नगरपालिका चुनाव में मौका देंगे। हाल ही में होने वाले चुनाव को लेकर मुझे सिवनी नगर का प्रभारी बनाया गया है। मै तो यहां के बारे में नही जानता, लेकिन मीडिया साथियों से मेरा शुरू से संबंध रहा है। अत:नगर में किन चीजों की आवश्यकता है,जिसको लेकर हम अपने घोषणा पत्र में उन बातों का समावेश करेंगे। उक्त उद्गार भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बालाघाट के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी ने व्यक्त किये।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वेदसिंह ठाकुर, नीता पटेरिया, आलोक दुबे,मीना बिसेन,संतोष अग्रवाल, प्रहलाद पटेल,गोमती ठाकुर, मनोज मर्दन त्रिवेदी,राजेश उपाध्याय, अभिषेक दुबे सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

मीडिया कर्मियों ने कहा कि विगत 15 वर्षो से नगरपालिका में भाजपा का अध्यक्ष आसीन होता है। लेकिन विकास के नाम पर यहां पर कुछ नही हुआ। ऐसी स्थिति में लोगों को निराशा हुई है। कहने को तो टाऊन कन्ट्री प्लानिंग की बात कही जाती है। लेकिन सत्ता में आने के बाद लागू ना होने से नगर का विकास थम सा गया है।

इसी तरह नगर में खेलने के लिए कोई खेल मैदान नही है। मुख्य रूप से क्रिकेट के लिए मैदान चिन्हित तो किये गये लेकिन उनको अमली जामा नही पहनाया गया। इसी तरह ट्रान्सपोर्ट नगर से लेकर अनेक बिंदु शामिल है। गरीब परिवारों ने कालोनियों में प्लाट तो लिये लेकिन शासन ने इन कालोनी को अवैध घोषित कर दिया। ऐसी स्थिति में लोग ठगे से रह गये है। जब प्लाटों की रजिस्ट्री हो रही है तो वह अवैध कैसे है।
बच्चों के लिये गार्डन का अभाव है। छोटे-छोटे गार्डन बनाये गये लेकिन वह सब बदहाल है। इसी तरह सार्वजनिक स्थानों में कहीं पर भी पार्किंग के लिए कोई स्थल सुनिश्चित नही है। और ऐसे में दुर्घटना की संभावना बढ़ी रहती है। विधायक-सांसद एवं नगरपालिका अध्यक्ष के चुनाव में अनेक कार्यो को किये जाने की बात कही गई। लेकिन परिणाम सिफर निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *