भू अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम रद्द, देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद लिया फैसला

सिवनी

जिले में 27 दिसंबर को भू अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। यह निर्णय भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के चलते लिया गया है। डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार की रात 92 वर्ष की आयु में दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया।

भू अधिकार पत्र के कार्यक्रम में जिले के लोगो को लाभ मिलने वाला था इस कार्यक्रम में बहुत अधिक संख्या में लोगो को भू अधिकार पत्र (पट्टा) वितरित किए जाने थे। मध्यप्रदेश की सरकार ने डॉ. सिंह के निधन के बाद सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द करने का फैसला लिया है। इसलिए  सिवनी में होने वाला भू अधिकार पत्र वितरण कायक्रम रद्द कर दिया गया है इस कार्यक्रम की नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण पूरे देश में शोक की लहर है। उनके सम्मान में कई सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द किए जा रहे हैं। इस तर्ज पर जिले में होने वाला भू-अधिकार पत्र कार्यक्रम  कर दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *