सिवनी
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने ग्राम बलारपुर में विशाल इनामी दंगल में शामिल हुए । सिवनी विधायक ने दंगल प्रेमी दर्शकों पर पुष्प वर्षा करते हुए सभी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

दंगल के कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक मुनमुन ने पहले ग्राम बलारपुर के मंदिर में देवी मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात दंगल के आयोजन स्थल पर पहुंचने पर दंगल आयोजन समिति द्वारा उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। विधायक को साफा पहनाकर, शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन ने दंगल में उपस्थित सभी पहलवानों से मुलाकात कर उनको शुभकामनाएं दीं और साथ ही, आयोजन समिति को सफल और विशाल आयोजन के लिए साधुवाद दिया।
ग्राम बलारपुर के दंगल में बड़ी संख्या में दंगल प्रेमी दर्शकों की उपस्थिति रही, जहां उन्होंने दंगल लुप्त उठाया। क्रायक्रम को सफल बनाया।
भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन ने आईटीवी मीडिया को बताया कि ऐसे आयोजन न केवल पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज में भी आपसी मेलजोल और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं।