सिवनी

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर संस्कृति जैन कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सिवनी नवजीन विजय के मार्गदर्शन एवं मनु धुर्वे, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत फुटबाल स्टेडियम सिवनी से प्रातः 10ः30 बजे तिरंगा रैली निकाली गई।

तिरंगा रैली में सांसद भारती पारधी, पूर्व सांसद डॉ ढालसिंह बिसेन, विधायक सिवनी  दिनेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डहेरिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण भलावी, जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित सभी विभागाधिकारी कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं बड़ी संख्या में आम जनों की उपस्थिति रही।

कलेक्टर संस्कृति जैन द्वारा उपस्थित सभी जनों को हर-हर तिरंगा अभियान अंतर्गत अपने-अपने घरों प्रतिष्ठानों एवं कार्यों में तिरंगा झंडा लगाने शपथ दिलाई गई।

उपरांत उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों की अगुवाई में तिरंगा रैली निर्धारित रूट मार्ग अनुसार “भारत माता की जय” “विजई विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा” नारों के साथ प्रारंभ हुई जो स्टेडियम से प्रारम्भ होकर बड़ी पुलिस लाईन, पुलिस कंट्रोल रूम पाल पेट्रोल पंप से होती हुई बाहुबली चौक, सिंधिया चौक, गांधी भवन से होकर सर्किट हाउस, कलेक्टर निवास से होती हुई पुनः फुटबॉल स्टेडियम पहुंच समाप्त हुई। कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *