मंडला
सावन माह में जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। कहीं, रूद्री निर्माण किया जा रहा है, तो कहीं अखंड रामचरित मानस पाठ का आयोजन चल रहा है और कहीं कांवड यात्रा निकाली जा रही है। सावन के चलते शिव मंदिरों में रोजाना भक्तों का हुजूम लग रहा है। भोले की भक्ति में भक्त लीन है। धार्मिक आयोजनों के अंतर्गत जिला मुख्यालय के जिला पंचायत मंडला के सामने स्थित हनुमान, शेषनाग, राम दरबार मंदिर में विविध धार्मिक कार्यक्रम किये जा रहे है।

शेषनाग हनुमान मंदिर में प्रतिवर्ष सावन माह किसी भी एक सोमवार को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी सावन माह के अवसर पर 12 अगस्त को सुबह 09 बजे से अखंड रामायण पाठ प्रारंभ की जाएगी। जिसका समापन 13 अगस्त मंगलवार को किया जाएगा। रामायण पाठ समापन के बाद भगवान शिव शंकर का रुद्राभिषेक किया जाएगा। भोलेनाथ का पूजन, पाठ के बाद प्रसादी का वितरण किया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम में सभी श्रृद्धालुओं से धर्मलाभ लेने की अपील की है। आयोजित होने वाला धार्मिक कार्यक्रम पंडित रामनाथ शास्त्री के सानिध्य में संपन्न किया जाएगा।