नैनपुर 

जिले में आसपास के क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से जिले भर के नदी नाले उफान पर है। इसके चलते कई ग्रामों का जिले से संपर्क टूटा हुआ है।

लगातार हो रही बारिश से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। वही लगातार बारिश के कारण थावर पुल भी चौथी बार डूब गया है बाढ़ के कारण थावर नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। यह पुल मण्डला के अंतिम छोर से लेकर सिवनी जिले तक लगा हुआ है। इस पुल से नागपुर तक के यात्री अपने वाहन लेकर गुजरते हैं।

पिछले साल की बारिश में भी यह पुल क्षतिग्रस्त हुआ था। उस समय भी मंडला से सिवनी, नागपुर, यातायात कुछ दिनों के लिए बन्द था। जिसके बाद लोगों को पिंडरई, छिंदा होते हुए आगे का सफर करना पड़ रहा था। इसके बावजूद प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजेगांव डैम के भी 5 खोले गए हैं। जिससे थावर का जलस्तर और भी बढ़ सकता है नदी से दूरी बनाए रखें ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *