सिवनी में बारिश बनी दर्दनाक हादसे की वजह, ट्रक और जीप में जबरदस्त भिड़ंत से 2 की मौत 14 घायल

सिवनी
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बारिश के चलते शनिवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें बरसात के कारण जीप ट्रक को नहीं देख और उनमें आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2 दर्जन से अधिक लोग घायल है।जानकारी के मुताबिक कमांडर वाहन में सभी महिला मजदूर बैठी थी। जो खेत में धान का रोपा लगाकर लाटगांव से कमांडर में सवार होकर अपने घर वापस हो रही थी। इसी बीच बालाघाट सिवनी रोड पर बहरई गांव के पास बकरा नाला के समीप ट्रक के साथ कमांडर की जोरदार भिडंत हो गई।
हाइवे पर लगा जाम
भीषण सड़क हादसे के चलते सिवनी बालाघाट मार्ग पर जाम लग गया। भारी तादाद में लोगों की भीड़ और वाहनों की कतार लगी हुई थी। पुलिस द्वारा जाम की स्थिति खोलने का प्रयास शुरू किया गया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अलग किया गया। वहीं, घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां महिलाओं की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, मृतकों के शव शव ग्रह में रखा गया हैं।…