सिवनी 30 जून 24/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संस्कृति जैन नेशासन के निर्देशानुसार 30/06/2024 की मध्य रात्रि से 01/10/2024 तक जिले की समस्त नदियों एवं स्वीकृत खदानों से खनिज रेत का उत्खनन प्रतिबंधित किये जाने के आदेश जारी किए है। प्रतिबंधित अवधि में खनिज रेत का उत्खनन करने पर सम्बन्धितों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।