
सिवनी / नगरीय प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश के प्रिंसपल सेकेट्री मनीष सिंह जी का आगमन सिवनी हुआ, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना के निर्देश पर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल सिंह से मुलाकात कर, सिवनी नगर पालिका से संबंधित निम्नलिखित समस्याओं से अवगत कराया।
1. सिवनी नगर पालिका के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास के एएचपी घटक के हितग्राहियों को सिवनी से 5 किलोमीटर दूर ग्राम कंडीपार में आवास दिये जाने थे जिन आवासों का कार्य ठेकेदार द्वारा अधूरा छोड़ दिया गया है। हितग्राहीयों से 20 हजार रू. की राशि दो वर्ष से अधिक जमा करा ली गयी है, किन्तु नगर पालिका द्वारा उक्त आवासों को पूर्ण कराने में कोई रूचि नही ली गयी, आवासों का कार्य शीद्य्र पूर्ण कराकर हितग्राहियों को दिये जाने का निवेदन किया।
2. नवीन जलावर्धन योजना के ठेकेदारो को कार्य पूर्ण किये बिना ही 2 वर्ष पूर्व योजना संचालन-संधारण के लिए हस्तांतरित कर दी गयी, वर्तमान में ठेकेदार द्वारा नवीन नल कनेक्शन के 10 प्रतिशत नलों में भी पानी नही दे पा रहा है ठेकेदार को 5 वर्ष का जल प्रदाय का संचालन-संधारण करना है।
सिंह से निवेदन किया गया कि नवीन जलावर्धन योजना से जब तक शतप्रतिशत जलापूर्ति सिवनी नगर में नही की जाती उसे हस्तांतरित की गयी जल प्रदाय योजना का संचालन संधारण निरस्त किया जाये।
- सिवनी नगर पालिका में लगातार कई वर्षो से सफाई कर्मचारी व अन्य कर्मचारी सेवा निवृत्त हो रहे है, कार्य के दौरान मृत हो रहे है, उनके स्थान पर अन्य कर्मचारियों को भर्ती नही होने से नगर पालिका का कार्य प्रभावित हो रहा है। सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों की संख्या वार्डो में कम होते जा रही है। जिसका प्रभाव सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है सिवनी नगर पालिका में अतिरिक्त कर्मचारी भर्ती के लिए निवेदन किया गया।
- 4. संबल बीमा योजना के हितग्राहियों द्वारा समस्त दस्तावेज सहित आवेदन 1 वर्ष से अधिक का समय हो गया है किन् तु उन्हें अभी तक 2 लाख रू. बीमा राशि अप्राप्त है, संबल बीमा योजना के हितग्राहियों को तत्काल बीमा राशि दिलाये जाने की मांग की गय ।। इस अवसर पर नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष राजिक अकील, अशोक चैबे, राजेश मानाठाकुर, देवधर सक्सेना, ऐश्वर्य सुमित मिश्रा, नवीन चैबे उपस्थित रहें।।