मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पुलिस कर्मियों के पदोन्नति का क्रम जारी है। उसी क्रम में मंडला कोतवाली में पदस्थ नरेद्र दुबे और मानिक पटले सहायक उप निरीक्षक को उप निरीक्षक के पद पर क्रमोन्नति एवं पदोन्नति हुई।

वहीं यशपाल सिंह पुलिस अधीक्षक मंडला के द्वारा नरेद्र दुबे और मानिक पटले को उप निरीक्षक को स्टार लगाकर सम्मानित कर नियुक्त किया गया। जहां थाना के पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों ओर उनके परिवार एवं मित्रों की तरफ से नरेंद्र दुबे और मानिक पटले उप निरीक्षक को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *