
उमरिया।
वन क्षेत्र के छीरपानी के जंगल में दिन से भीषण आग लगी हुई है। यह आग महुआ चुनने वालों के द्वारा लगाया गया है।जो जंगल में आग विकराल रूप धारण कर लिया है। जिससे जंगल के बेशकीमती पेड़-पौधे जलकर राख हो ही रहे हैं। वही जंगलों में रहने वाले जीव जंतु के जीवन पर भी खतरा बन चुका हैं। आग की लपटें इतनी तेज है कि ग्रामीण आग बुझाने में कामयाबी नहीं मिल पाई है।
जंगल में सूखी लकड़ी वह पत्ते के साथ तेज हवा के कारण आग पूरी तेजी के साथ पूरी जंगलों में फैल रहा है। जिससे इमारती लकड़ी, औषधीय पौधे को भारी नुकसान हुआ है। वहीं जंगली जीवों पर अब खतरा मंडराने लगा है। अगर समय रहते आग नहीं बुझा गया तो यह आग पूरी जंगल को नष्ट कर देगा। इस तरह का आग हर वर्ष महुआ के समय में महुआ चुनने वाले कुछ स्वार्थी तत्वों के द्वारा अपनी तनिक स्वार्थ के लिए जंगलों में आग लगा दी जाती है। जो धीरे-धीरे आग पूरे जंगल को अपनी चपेट में ले लेती है।
जब वन क्षेत्र छीरपानी के। वनकर्मी सेवक सिंह को कॉल से सूचना मांगी गई तो उन्होंने बताया कि आग लगी हुई है।महुआ बिनने वाले लगा गए है। मैं अभी वही से आया हु। रेंजर सर का नम्बर देता हूं रुकिए। इतना कहने के बाद उन्होंने बिना नम्बर दिए अपना मोबाइल नम्बर ही बंद कर दिया।
इनका कहना है-
मैं अभी भिजवाता हूँ कर्मचारियों को छीरपानी के जंगल मे और स्थिति का जायजा लेता हु।
हरीश तिवारी(प्रभारी रेंजर,चंदिया)