
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विगत दिवस प्राप्त रिपोर्ट अनुसार बरघाट विकासखण्ड में 11, सिवनी विकासखण्ड में 5 एवं विकासखण्ड कुरई, केवलारी एवं लखनादौन में एक-एक पॉजिटिव मरीज सहित कुल 19 केस मिले हैं। वहीं 6 मरीज स्वस्थ हुए हैं।।
प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 75236 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1722 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1640 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 72 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 52 होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं ।।