अग्नि को साक्षी मानकर दूल्हे के साथ सात फेरों के बाद गहने लेकर फरार हुईं दुल्हन

लुटेरी दुल्हन को पूरी गैंग के साथ सिटी कोतवाली पुलिस ने खातेगांव से किया गिरफ्तार

आपने फिल्मों में देखा होगा या सुना होगा की कैसे एक लड़की कई लड़कों के साथ फर्जी शादी कर उनके गहने व नगदी लेकर फरार हो जाती है, पर अभी तक ऐसा फिल्मों ही होता आया था, लेकिन अब घटनाए रियल जिंदगी में भी होने लगी हैं। खातेगांव की एक लड़की ने हरदा के लड़के के साथ शादी कर उनके एक लाख रूपये नगदी और 90 हजार के गहने लेकर फरार हो गई थी जिसे आज सिटी कोतवाली पुलिस ने पूरी गैंग सहित गिरफ्तार कर लिया।

स्थानी पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेसवार्ता आयोजित कर एसपी अभिनव चौकसे ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 24 जून को हरदा के अजय पांडे की शादी खातेगांव निवासी अनिता दुबे से 24 जून 2024 को हुआ था। इसके बाद 30 जून को को अनिता दुबे बिना बताये घर से चली गई थी। शादी में लडके वालों ने आरोपीगणों को एक लाख रूपये नगद तथा 90 हजार रूपये के जेवर दिये गये थे। अजय पाण्डे के द्वारा अनिता दुबे की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई गई थी जिस पर गुम इंसान कायम कर जाँच में लिया गया था। इसके बाद एसपी ने एक टीम गठित कर मामले की बारीकी से जाँच शुरू कर दी। आज अनिता दुबे पिता गजानन दुबे निवासी खातेगांव को उसकी माँ रेखा बाई, पिता गजानन्द दुबे, दुल्हन की भुआ पूजा उर्फ चांदनी दुबे तथा दुल्हन का मुँह बोला मामा रामभरोस जाट को खातेगांव से गिरफ्तार किया गया। दुल्हन ने कबूल किया की उन्होंने ऐसी कई घटनाओ को अंजाम दिया है। इनका पूरा परिवार एक संगठित गिरोह के रूप मे कार्य कर रहा था। सभी आरोपियों पर धारा 406, 420, 120बी भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *