मंदसोर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शराबी पति से परेशान एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा ली। घटना आज रविवार सुबह की है। मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के गांव पीपलखेडा में एक महिला अपने चार बच्चों सहित कुएं में कूदकर आत्महत्या की। घटना में ग्रामीणो ने महिला को समय रहते बचा लिया लेकिन चारों मासुम बच्चो की दुखद मोत हो गई। जानकारी के अनुसार 2 लड़कियों 2 लड़के समेत चार बच्चे की मौत हुई है। सूचना मिलने पर मोके पर पुलिस पहुंची और 100 डायल पुलिस व गांववालों की मदद से महिला को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल निकाल गया। लेकिन उसके चारो बच्चो को जब तक बाहर निकाला तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
अपने चार बच्चों के साथ कुएं कुएं में कूदने वाली महिला और उसके बच्चों के नाम सुगना बाई पति रोड सिंह बंजारा 40 साल है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में पारिवारिक क्लेश के चलते महिला ने यह कदम उठाया है। महिला का पति रोड़ सिंह बंजारा कंबल बेचने का काम करता है। शराब के नशे में पति ने उसे पीटा और आएदिन मारपीट करता है। इसी से परेशान महिला ने यह कदम उठाया है। गरोठ ASP हेमलता कुरील ने बताया की घटना से पहले शनिवार को महिला आंगनवाड़ी भवन मे रात रुकी थी और आज रविवार सुबह कुएं के पास पहुंच इस घटना को कारीत किया। फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और गरोठ थाना पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *