सिवनी तहसील के लिए सुबोध दुबे चुने गए पटवारी संघ के नए तहसील अध्यक्ष

सिवनी

मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला सिवनी की गठन निर्वाचन समिति द्वारा 25 जुलाई 2025 को हुए निर्वाचन में तहसील सिवनी के नए तहसील अध्यक्ष के रूप में  सुबोध दुबे पिता जगदीश प्रसाद दुबे को निर्विरोध रूप से चयनित किया गया है। निर्वाचन प्रक्रिया में समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया।

निर्वाचन प्रमाण पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि सुबोध दुबे को आगामी तीन वर्षों के लिए तहसील सिवनी के पटवारी संघ का अध्यक्ष घोषित किया गया है। इस अवसर पर तहसील निर्वाचन अधिकारी राजीव सनोडिया, सहायक निर्वाचन अधिकारी शेखर त्रिवेदी एवं टी.डी. मरकामे की उपस्थिति में यह प्रमाण पत्र जारी किया गया।

यह निर्वाचन, मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला सिवनी की संविधान सम्मत प्रक्रिया के अनुसार संपन्न हुआ, जो संगठनात्मक पारदर्शिता का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *