सिवनी में बीजेपी संगठनात्मक चुनावों पर उठे सवाल, केदारपुर मंडल में नियुक्ति का विरोध

सिवनी, 18 दिसंबर 2024
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संगठनात्मक चुनावों के दौरान सिवनी जिले में भारी गड़बड़ी और अनियमितताओं के आरोप लगाए जा रहे हैं। केदारपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष पद पर की गई नियुक्ति के विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

घंसौर के केदारपुर मंडल में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय पहुँचकर आरोप लगाया कि मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति कांग्रेस से जुड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचाते हुए की गई है। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में 52 बूथ अध्यक्षों ने अपनी सहमति दी थी, लेकिन उनके द्वारा चुने गए व्यक्ति को अध्यक्ष घोषित नहीं किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने नियुक्ति को तत्काल रद्द करने की मांग की और धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि जब तक यह नियुक्ति निरस्त नहीं होती, वे जिला कार्यालय से नहीं हटेंगे। देर शाम तक कार्यकर्ताओं का विरोध जारी रहा।

इस घटनाक्रम ने बीजेपी के संगठनात्मक चुनावों की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं ने चुनाव अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और निष्पक्ष पुनर्नियुक्ति की मांग की है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *