जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में संपन्न संपन्न
सिवनी
जिले में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर ‘युवा दिवस’ पर जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में सिवनी भाजपा विधायक दिनेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन,सिवनी पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम का सर्वप्रथम शुभारंभ मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। आकाशवाणी के लाइव प्रसारण के साथ सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और योगाभ्यास किया गया। सिवनी भाजपा विधायक दिनेश राय ने योग और सूर्य नमस्कार को स्वस्थ जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।।